फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ांडपीठ की मांग के लिए जारी रख्ाेंगे समर्थन

Wed, 17 Dec 2014 12:15 AM IST
ख्ांडपीठ की मांग के लिए जारी रख्ाेंगे समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सभागार में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना हड़ताल किए ही आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना को लेकर आगरा एसोसिएशन का समर्थन जारी रहेगा।   
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज ने कहा कि जिले के अधिवक्ता भी आगरा में खंडपीठ की स्थापना को लेकर आगरा के अधिवक्ताओं का साथ देंगे और खंडपीठ स्थापना तक समर्थन जारी रहेगा। महासचिव सुनील यादव ने कहा बिना हड़ताल किए समर्थन जारी रहेगा।


बताया कि सोमवार को आगरा से कुछ अधिवक्ता आए थे, जिनसे वार्ता हुई। मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना हड़ताल किए ही खंडपीठ स्थापना को लेकर आगरा एसोसिएशन का समर्थन जारी रहेगा। बैठक में राकेश यादव, नईम अहमद, विनीत मिश्रा, प्रशांत पुंढीर, संदीप मिश्रा, उमेश यादव, रामखिलाड़ी यादव, सुनील दत्त शाक्य मौजूद थे।
विज्ञापन



जलेसर में आगरा में हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं के आंदोलन में आज से जलेसर के अधिवक्ता भी शामिल हो गए। बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा अध्यक्ष जयशंकर गौड़ ने की। गौड़ ने बताया कि वर्षों से आगरा और निकटवर्ती कस्बों एवं शहरों के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। लेकिन न तो सरकार और न ही सक्षम न्यायालय ने इस क्षेत्र के वाशिंदों की समस्या के संबंध में प्रयास किये।



समस्या समाधान के लिए मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस मौके पर कैलाशचंद्र मित्तल, सुरेंद्र सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित, रमेशपाल सिंह, केपी सिंह, रघुवीर सिंह, सुनील यादव, देवेंद्र राजपूत, रामप्रकाश सिंह, लायक सिंह यादव, प्रमोद राठी, कमलेश सारस्वत, जेपी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें