फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर,पुन्हैरा में खाद बीज की दुकानों पर छापे

Wed, 17 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 खाद, बीज की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जलेसर और पुन्हैरा में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 11 बीज और तीन खाद के नमूने लिए, वहीं एक दुकानदार को नोटिस जारी किया है। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन




जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर जलेसर में जैन खाद भंडार की दुकान पर छापा मारा, जहां एक ही दुकान में बीज, खाद और कीटनाशक दवाओं का काम होते मिला। इस पर दुकानदार को नोटिस दिया है। इसके अलावा प्रकाश बीज भंडार की दुकान से दो बीज, एक डीएपी का नमूना, पुजारी खाद भंडार से दो बीज, किसान बीज भंडार से एक बीज, अटल खाद बीज भंडार की दुकान से एक बीज व एक खाद, जनता खाद भंडार की दुकान से दो बीज, भगवती खाद भंडार से एक बीज, शंकर खाद भंडार पुन्हैरा से एक जिंक, श्रीराधे ट्रेडर्स पुन्हैरा से एक गेहूं के बीज का नमूना लिया है। इस मौके पर कृषि रक्षा अधिकारी एके सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें