एटा। जीटी रोड स्थित हरचंदपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में मंगलवार को जिला स्तरीय रसोईया कला का आयोजन किया गया। इसमें सभी विकास खंडों एवं नगर से कुल 24 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। कंपोजिट विद्यालय रतनपुर माफी मारहरा की रसोईया सुनीता देवी पहले स्थान पर रहीं।
इसके साथ ही डायट के प्रवक्ता ने समस्त रसोईयो एवं उपस्थित अध्यापकों ने बच्चों को खाद्य सामग्री के सुरक्षा के दृष्टिगत विचार व्यक्त किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहारा विकास खंड क्षेत्र निधौली कंला की मुन्नी देवी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय खेड़ा प्रथम विकास क्षेत्र निधौली की रसोइया विनीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवशेष समस्त 21 रसोईया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली रसोईया को 3500 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 2500 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 1500 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। वहीं 21 रसोइयों को 300 रुपए का सांत्वना पुरस्कार तथा समस्त प्रतिभागी 24 रसोइयों को आने-जाने के लिए 350 यात्रा भत्ता के रूप में उनके खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सकीट एवं अध्यापिकाएं निर्णायक के रूप में प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। इस दौरान संजय मिश्रा, अमित चौहान, आशुतोष शरण सक्सेना, सुधीर कुमार, आनंद प्रताप, संतराम, बैनीराम, जमात अली आदि लोग मौजूद रहे।