गन्ना विकास समिति के कर्मचारी अनशन पर
- फोटो : अमर उजाला
जिला सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड न्योली के कर्मचारियों में एक वर्ष से वेतन न मिलने के कारण रोष हैं। कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मियों ने वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की है।
कर्मियों का कहना है कि एक वर्ष से वेतन मिलने से कर्मी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें बच्चों के पालन पोषण एवं उन्हें शिक्षा दिलाने में दिक्कतें हो रही हैं। कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। होली पर्व भी नजदीक है। वेतन न मिलने पर होली का पर्व कैसा मनेगा। कर्मियों में वेतन न मिलने से आक्रोश है। कर्मियों ने कहा यदि उनकी वेतन का शीघ्र वितरण नहीं किया जाएगा तो कर्मी आंदोलन को तेज करेंगे। सभी कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। कर्मियों ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, कुमरपाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मातादीन यादव, रामगोपाल, मनोज कांत, शेरपाल सिंह, ओमवती, बालकिशन, धर्मेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।