फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व समिति के चार लोगों के घर पर बिजली चोरी होने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दरगाह की जमीन को खुर्द-बुर्द कर कोड़ियों के भाव में बिक्री करने के मामले में पूर्व समिति के सदस्यों को भी नामजद किया गया था। इनके घरों पर शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। यहां चार लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा जलेसर के मोहल्ला सादात में शुक्रवार को जवाहर सिंह अवर अभियंता उपखंड पटना, कैलाश वर्मा अवर अभियंता उप खंड कोसमा, रिषीपाल अवर अभियंता उपखंड इसौली, हरिओम सोनी उपखंड अधिकारी जलेसर सहित अन्य विद्युतकर्मियों और पुलिस के साथ छापा मार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान सोहिल, अनवर, मोहम्मद सरवर और मोहम्मद हैदर को विद्युत चोरी करते पाया गया। चारों ही लोग दरगाह की पूर्व समिति के सदस्य रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरगाह की आमदनी जमा करने के लिए खोला गया खाता
एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि दरगाह से होने वाली आमदनी को सुरक्षित रखने के लिए एचडीएफसी बैंक जलेसर में खाता खोला गया है। दरगाह व शनि मंदिर पर जात के दौरान होने वाली आय को खाते में ही रखा जाएगा। खाते का लेखा-जोखा और लेनदेन के लिए पदेन तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

25 लोग बैनामा लेकर नगर पालिका पहुंचे
वर्ष 2000 से 2022 तक दरगाह से जुड़ी जमीन के करीब 120 बैनामा किए गए हैं। इनमें से 25 लोग अपने हक का दावा करने के लिए बैनामा लेकर नगर पालिका पहुंचे। यहां उन लोगों द्वारा अपना पक्ष रखा। बैनामा व अन्य दस्तावेजों को एसडीएम जलेसर के समक्ष रखने की बात कही गई।
चार एकड़ जमीन की पैमाइश बाकी
दरगाह से जुड़ी करीब 10 एकड़ जमीन को खुर्द-बुर्द किया गया है। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए चिह्निकरण और पैमाइश कराई जा रही है। अब तक मोहल्ला सादात और मोहल्ला किले में छह एकड़ के करीब जमीन की पैमाइश हो चुकी है, जब कि मोहल्ला हथौड़ा, मोहल्ला हथेलियान, मोहल्ला इगेलान, नई बस्ती और मोहल्ला गढ़ीमान खान में चार एकड़ जमीन की पैमाइश अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें