फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी मे स्टूडेंटस ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 30 Nov 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा की जरुरतों की झलक मंगलवार को सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान और कला प्रदर्शनी में देखने को मिली। दुनिया भर में जहां जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं स्कूली छात्रों ने जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा जरुरतों पर  अपने मॉडल पेश कर अतिथियों और पैरेंट्स को चौंका दिया। छात्रों ने मॉडल में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण के खतरों को दर्शाते हुए उनके उपाय बताते प्रदर्शनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भविष्य की राह दिखाई। मंगलवार को सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला जज केके शर्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सबसे पहले प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कक्षा 10 की दो छात्राओ ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के खतरों से सावधान किया है। मॉडल में दिखाया गया कि किस तरह पृथ्वी पर बढ़ता तापमान दुनिया के लिए कितना घातक है। वहीं जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से प्रेरित कक्षा 10 की छात्रा एकता ने मॉडल प्रस्तुत कर बताया कि
चिमिनियो के द्वारा जहरीला धुँआ किस प्रकार हमारी जिंदगी के लिए खतरा हो सकता है। एक छात्रा ने थर्मल पावर स्टेशन बनाकर यह दर्शाया है कि किस प्रकार से इनसे उत्सर्जित कार्बन युक्त ब्लैक स्मोक को व्हाइट स्मोक में बदला जा सकता है और हानिकारक कार्बन को पानी में नीचे सेटल डाउन किया जा सकता है और जानलेवा काले धुँआ को सफ़ेद शुद्ध नुकसान रहित धुएं में बदला जा सकता है। कक्षा 10 की छात्रा रिमझिम दास ने एयर पोल्यूशन प्रोजेक्ट के माध्यम से हम जान लेवा काले धुएं को सफ़ेद धुएं में बदल सकने की प्रकिया बताई। जिससे धुँआ काफी हद तक सेहत के लिए नुकसान रहित बन सकता है। जनपद न्यायाधीश कमल किशोर शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन समेत अन्य विषयों पर बच्चो द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट सराहनीय हैं और इस समय जलवायु परिवर्तन को लेकर विश्व भर में चर्चा हो रही है। स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी में  सुपर नेचुरल पावर, पपेट शो , साइबर क्राइम जागरूकता के लिए लगाया गया पासवर्ड हैक एंड क्रेक प्रोजेक्ट, पिघलते ग्लेसियर, ग्रामीण जीवन की झांकी , पर्यावरण जागरूकता ,इलेक्ट्रॉनिक वल्र्ड, स्टोन ऐज, आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स , ब्लैक वन्र्ड भूल भुलैया ,कसीदाकारी , गारमेंट्स डिजाइन ,कंप्यूटर वर्ल्ड ,बिजली निर्माण , एनर्जी सेविंग मॉडल पेश कर जमकर वाह-वाही लूटी। स्कूल चेयरमैन डा. राजीव दास , प्रधानाचार्या सिल्विया दास ने अभिभावकों, छात्रों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें