फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के सवाल लगे कठिन

Thu, 14 Sep 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण असेस्मेंट टेस्ट ओएमआर सीट पर कराया गया। इस दौरान कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों को गणित के सवाल और कक्षा छह के विद्यार्थियाें को विज्ञान के प्रश्न कठिन लगे। इस दौरान 58887 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेस्मेंट टेस्ट कराया जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों का टेस्ट कराया गया। जहां कई विद्यार्थी गणित में पूर्ण संख्या, परमेय, सर्वसामिका जैसे सवालों को हल नहीं कर सके।
जबकि विज्ञान में भी परीक्षार्थियों को प्रश्नों का जवाब देने में समस्या हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि कई सवाल ऐसे थे जिनको वह हल नहीं कर पाए। वहीं बृहस्पतिवार को 68773 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 58887 ने परीक्षा दी। जबकि 6886 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक विद्यालयों में व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें