एटा। अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को शहर में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने दो क्लीनिकों को सील कर दिया। जबकि एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को वह कासगंज रोड पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे। यहां अमित पाॅली क्लीनिक के नाम से क्लीनिक संचालित मिला। अंदर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था थी। संचालक क्लीनिक संबंधी कोई प्रपत्र दिखा नहीं पाया। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
इसके बाद जीटी रोड पर रेलवे पुल के आगे हरिप्रसाद हॉस्पिटल के नाम से संचालित क्लीनिक पर पहुंचे। यहां भी क्लीनिक संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
इस पर यह क्लीनिक भी सील कर दिया गया। बाद में शिकोहाबाद रोड पर मोहल्ला सुनहरी नगर में पहुंचे यहां एक क्लीनिक आयुर्वेद में पंजीकृत मिला, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। इस पर क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया।