छात्रा सोनम का स्वागत करते जिला दिव्यांगजन विकास अधिकारी पीयूष रावत। सूचना विभाग
एटा। विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को छात्रा सोनम को एक दिन का जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बनाया गया। वह विकासखंड सकीट के ग्राम बक्शीपुर खास स्थित चौ. बदन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की कक्षा 2 की छात्रा है।
महिला सशक्तिकरण व बाल नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। एएसडीएम व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष रावत ने सोनम को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्व के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया। सोनम ने कार्यालय पहुंचकर दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद भी किया। संवाद