फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रातें हुईं सर्द, बस स्टैंड पर नहीं बन सका रैन बसेरा

Wed, 03 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को बैठकर व फर्श पर लेटकर रात गुजारते या​त्री। संवाद
विज्ञापन
एटा। सर्दी ने दस्तक दे दी है, खासतौर से रातें काफी सर्द होने लगी हैं। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने अब तक बस स्टैंड पर रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की है। बस न मिलने पर फर्श पर ही यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए रात बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन


तापमान में लगातार गिरावट के कारण अब रात के समय अधिक सर्दी का असर रहता है। बस स्टैंड पर मंगलवार की रात में पहुंचे यात्री बस न मिलने के कारण ठंडे फर्श पर चादर बिछाकर समय काट रहे थे। यात्री मानपाल, कृपाल राजपूत, सुनील कुमार, नेमसिंह, ललिता देवी ने बताया कि कासगंज की बस का इंतजार कर रहे हैं। रात अधिक हो चुकी है ऐसे में मजबूरन यहीं रुकना पड़ा लेकिन ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है।

फर्रुखाबाद से आए उमेश पांडेय, ललित चंद्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे से बरेली की बस का इंतजार कर रहे हैं अब 12 बजे चुके हैं, बस नहीं आई। ठंड इतनी अधिक है कि हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। रैन बसेरे की उम्मीद में पूछा तो बताया कि अभी बना ही नहीं है। आगरा की बस की प्रतीक्षा कर रही सुजाता ने बताया कि बच्चों के साथ खुली जगह में बैठना मुश्किल हो गया। कपड़े भी नहीं लाई, रात काटना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें