फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहा छात्र नदी में डूबा, मौत

Fri, 23 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर के गांव सेनाकलां में एक छात्र बृहस्पतिवार की देर शाम खेत से चारा लेकर लौट रहा था। पिता साथ में थे और आगे-आगे चल रहे थे। तभी ईशन नदी के किनारे अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। पिता आए और अन्य लोगों को बुलाकर बेटे को निकाला, लेकिन तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेनाकलां निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम भतीजा अनुज (14) अपने पिता राकेश के साथ खेत से चारा लेने गया था। वहां से चारा लेकर लौटते समय राकेश आगे-आगे चल रहे थे। तभी रास्ते में ईशन नदी के किनारे पर चलते समय अनुज का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जब तक राकेश ने पीछे देखा अनुज गहरे पानी में डूबने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़कर आए और नदी में कूद पड़े।
काफी खोजबीन के बाद जब तक अनुज को निकाला गया उसकी सांसें धीमी हो चुकी थीं। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए। पिता राकेश कुमार ने बताया कि बेटा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और 9वीं कक्षा का छात्र था। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें