फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 500 रुपये में गिरवीं रखी साइकिल और फिर लापता हो गया छात्र

Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगरिया धुमरी निवासी कक्षा 10 का एक छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला। वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस लौटा। दो दिन तक ढूंढ़ने के बाद भी जब पता नहीं लगा तो 6 नवंबर को थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 500 रुपये में साइकिल गिरवीं रखकर वह कहीं चला गया है।
विज्ञापन


थाना जैथरा के गांव नगरिया धुमरी निवासी भगवान सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय भाई अशोक कक्षा का 10 छात्र है। 4 नवंबर को घर से तैयार होकर विद्यालय जाने के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं आया तो उसको ढूंढ़ा मगर कोई पता नहीं चला। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी उसमें भी कुछ दिखाई नहीं दिया। विद्यालय के पास ही एक साइकिल मरम्मत की दुकान है, वहां उसकी साइकिल खड़ी देखी तो पूछताछ की।

दुकानदार ने बताया कि अशोक अक्सर यहां आता रहता था। 4 नवंबर को भी आया और साइकिल खड़ी करके 500 रुपये लेकर चला गया। इसके बाद आसपास के और लोगों से पूछताछ की तो बताया कि एक अन्य दुकान पर भी अशोक काफी समय बिताता था। उस दिन भी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसी दुकान पर लोगों ने देखा है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें