फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ननिहाल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, भाई रेफर

Thu, 20 Feb 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अंजली का फाइल फोटो - फोटो : अंजली का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शिवसिंहपुर गांव के पास कार की चपेट में एक बाइक आ गई। जिससे बाइक सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव मिलावली निवासी अमरीश वर्मा ने बताया कि बहन अंजली (17) अपने तहेरे भाई राजकुमार के साथ बाइक से जा रही थी। जैसे ही यह लोग कोतवाली देहात क्षेत्र में शिवसिंहपुर गांव के पास पहुंचे, एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वह तहरे भाई राजकुमार के साथ अपनी ननिहाल फरीदा थाना रिजोर जा रही थी।
कार की चपेट में आकर घायल हुए दोनों भाई-बहन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। अंजली गणेश इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें