फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी के कारण प्राइवेट स्कूल में छात्र हुआ बेहोश

Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी का प्रकोप जारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी से परेशान हैं। मंगलवार को शहर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र गर्मी के कारण बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी शिवेंद्र का 10 वर्षीय बेटा शान शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। वह कक्षा 4 का छात्र है। इन दिनों गर्मी के साथ उमस हो रही है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को शिवेंद्र कक्षा में बैठा हुआ था। इस दौरान उसे चक्कर आया और गिर गया। विद्यालय के शिक्षकों ने शिवेंद्र के परिजन को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। परिजन ने बताया बच्चा अब स्वस्थ है। गर्मी के कारण दिक्कत हो गई थी।
-
फीस ली जाती है पर नहीं चलता जनरेटर
निजी विद्यालयों की बात करें तो यहां प्रवेश के समय कई तरह की फैसेलिटी विद्यालय के प्रबंधक सहित प्रधानाचार्य द्वारा बताई जाती है। यहां तक कि जनरेटर की सुविधा होने की बात कही जाती है। उसकी फीस भी ली जाती है, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में जनरेटर चलता ही नहीं है। वहीं कक्षों में एक पंखा लगा रहता है। ऐसे में विद्यार्थी गर्मी के कारण परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें