फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 05 Oct 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली मार्ग पर आईटीआई के पास साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता पत्र कोतवाली पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम बुधेरा निवासी अशोक जाटव का 12 वर्षीय पुत्र दुश्यंत नगर के कल्याण सागर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। सुबह साइकिल से विद्यालय जा रहा था। निधोली रोड पर आईटीआई विद्यालय के निकट ग्राम की सड़क से मुख्य मार्ग पर आया उसी दौरान निधौली की ओर से आ रही ज्ञानदीप स्कूल की बस की चपेट में आकर खाई में गिर गया इससे छात्र के गंभीर चोट आई। वहीं छात्र के टकराने से घबराये चालक ने बस को सड़क किनारे खाई में घुसा दिया। हालांकि उसमें बैठे किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई।
राहगीर घायल छात्र को पहले सीएचसी लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर किया, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे के शव को रखकर जाम लगाया और नारेबाजी की। मौके पर डीएम को बुलाने की मांग उठाई। सूचना पर एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ पुलिस राघवेंद्र चौहान, जलेेसर, शकरोली, निधोली की पुलिस पहुंची। इसी दौरानप भाजपा नेता रामजीलाल राजपूत, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह, बसपा नेता देवकी जाटव, सपा नेता योगेंद्र यादव, यादवेंद्र यादव पहुंचे करीब तीन घंटे समझाने के बाद माने गुस्साए ग्रामीण शांत हुए। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


गड्ढे के पास था 33 हजार वोल्ट का पोल
छात्र की मौत के बाद हड़बड़ाए चालक ने बस को खड्ड में उतार दिया। हालांकि वो ज्यादा गहरा नहीं था, आगर बस पलट जाती तो 40 छात्रों की जान पर बन जाती। वहीं खड्ड के पास से ही 33 हजार वोल्टेज की लाइन का पोल है वो भी गिर सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें