शैक्षिक समस्याआें को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश शासन की नीतियों का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित 31 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
परिषद के जिला संयोजक युवराज रघुवंशी ने प्रदेश में गिरते शैक्षिक स्तर एवं अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए कहा कि कभी सिरमौर रहने वाला यूपी बोर्ड एवं विश्वविद्यालयीय शिक्षा आज अव्यवस्थाआेें से जूझ रही है। प्रमुख मांगोें में माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली पर रोक, विश्वविद्यालयीय प्रवेश समस्या का स्थायी समाधान, समय के अनुरूप कोर्स में परिवर्तन, शोध शिक्षा में सुधार, शिक्षक भर्ती में यूजीसी गाइड लाइन का अनुपालन, शैक्षिक सत्राें एवं गतिविधियों के मूल्यांकन एवं परिवीक्षण के लिए जिला स्तर पर मानीटरिंग सेल का गठन एवं अन्य शैक्षिक समस्याआेें के निस्तारण की मांग प्रमुख हैं। भरत दुबे, राहुल गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, अनूप जैन, विष्णु ठाकुर, निखिल चौधरी, हर्ष जादौन, अंशुल वार्ष्णेय, गौरव कुमार, आयुष वार्ष्णेय, पीयुष वार्ष्णेय, वैभव कैलानी सत्यम गुप्ता आदि प्रमुख थे।