फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के पूर्व निकाली कलश यात्रा

Thu, 07 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भागवत सप्ताह मकर सक्रांति वार्षिक सम्मेलन का आयोजन गुरुवार से शिकोहाबाद रोड स्थित प्रकाशानंद आश्रम  पर शुरू हो गया। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही डा.स्वामी ऋचानंद ने भागवत कथा की शुरूआत की।
विज्ञापन

कलश यात्रा आश्रम से शुरू हुई और शिकोहाबाद रोड़ होते हुए सुनहरी नगर , अबंतीबाई नगर होते हुए पुन: आश्रम पर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाआें के साथ जयपुर से आए महावीर प्रसाद , शशि किरन दीक्षित , आचार्य स्वामी परमानंद महाराज सहयोगी बन कर चल रहे थे, तो वही यात्रा के दौरान  चित्रा माहेश्वरी नृत्य कर रही थी। महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान सद्गुरु के रूप में स्वामी प्रकाशानंद शास्त्री महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। बाद में डा.स्वामी ऋचानंद ने भागवत कथा की शुरूआत की। इस अवसर पर ज्ञानानंद,अमर देव,स्वामी महादेवानंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें