फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल वाहनों में लापरवाही पर सख्ती, 43 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संगम लाल की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि एक से 15 जुलाई तक चलाए गए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 65 स्कूली वाहनों के चालान किए गए जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 43 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शिवम यादव ने बताया कि अप्रैल से जुलाई के बीच 154 नए विद्यालय वाहन परमिट जारी किए गए व 49 परमिटों का नवीनीकरण कराया गया। एडीएम संगम लाल ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय वाहन में वैध फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालय प्रबंधन व वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने ब्लैक स्पॉट सुधार, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग व संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विद्यालय संचालकों से सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें