शहीद पार्क में किसान सम्मेलन के कार्ड दिखाते अभाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : शहीद पार्क में किसान सम्मेलन के कार्ड दिखाते अभाकियू पदाधिकारी।
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को शहर के शहीद पार्क में हुई। इसमें 9 फरवरी को एटा महोत्सव में होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाए जाने की रणनीति तैयार की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से सम्मेलन होगा। राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लाॅक एवं गांव स्तर के सभी सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन की विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को घर-घर जाकर कार्ड उपलब्ध कराकर आमंत्रित करेंगे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ मलावन टोल प्लाजा से किसान-मजदूर, नौजवानों की गाड़ियों का काफिला एटा महोत्सव पहुंचेगा। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि कार्यक्रम को व्यवस्थित रखने के लिए अपने सहयोगी साथियों को भी जोड़ा जाए।