फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की गला दबाकर हत्या, शव खेत में मिला

Sat, 14 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व से लापता चल रहे एक 13 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने शनिवार खेत से बरामद किया है। हत्या के पीछे जुआ की मुखबरी के कारण को लेकर चर्चा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



हत्या का शिकार किशोर जुगेंद्र (13) पुत्र नवाब सिंह निवासी जखेरा हुआ। बताया गया कि 10 मार्च की शाम के समय गांव का ही सत्येंद्र योजनापूर्वक जुगेंद्र को उसके घर से बुलाकर ले गया। सत्येंद्र ने घरवालों से कहा कि उसे खेत से सरसों की गहाई कराई है। जुगेंद्र ने मना भी किया तो उसके पिता ने नवाब सिंह ने उसे जोर डालकर भेज दिया। सत्येंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक खेत में ले जाकर जुगेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव खेत में डाल दिया।


जुगेंद्र जब रात को घर नहीं लौटा तो परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। गांव में जुगेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। परिवारीजनों ने मामले की सूचना थाना ढोलना पुलिस को भी दी। पुलिस और ग्रामीण जुगेंद्र की तलाश में थे। शनिवार को उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। यह सूचना मिलते ही जुगेंद्र के परिवार में चीत्कार मिल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शव मिलने वाले स्थान पर पहुंच गए। लोगों में हत्या को लेकर आक्रोश था। पुलिस सत्येंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन




गांव में कुछ समय पूर्व जुआ होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जुगेंद्र ने जानकारी दे दी थी। इसी बात से सत्येंद्र बौखलाया हुआ था। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारण को स्पष्ट नहीं बता पा रही है। ढोलना के प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें