फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सामूहिक विवाह का अजब हाल, बिन फेरे हम हुए तेरे

Fri, 14 Feb 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान मंच से जोड़ों को निर्देश देते पंडित।  - फोटो : जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान मंच से जोड़ों को निर्देश देते पंडित।
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के जीआईसी मैदान में 190 युवक- युवतियों की शादी कराई गई। शादी के लिए पंडित बुलाए गए थे जे मंच से मंत्रोच्चारण कर रहे थे, लेकिन इसमें कई जाेड़े ऐसे थे जिन्होंने फेरे ही नहीं लिए और उनकी शादी हो गई। यहां तक कि पूरा कार्यक्रम भी नहीं निपट पाया और परिजन सहित सामान लेकर पंडाल से बाहर चले आए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराई जाती है। एक शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपये देती हॅै। जहां 35 हजार रुपये युवती के खाते में जाते हैं। 10 हजार रुपये का सामना पायल सहित अन्य दिया जाता है। 6 हजार रुपये भोजन पर खर्च किए जाते हैं। शुक्रवार को जीआईसी के मैदान पर कार्यक्रम रखा गया। ऐसे में गायत्री परिवार से पंडितों को बुलाया गया था। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने किया। शादी में आए सभी जोड़ों के आगे हवन कुंड रखवाकर सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिससे विधि-विधान से विवाह हो सके।

मंच से पंडितों ने मंत्र पढ़ना शुरू किए और बताते रहे कि कब क्या करना है। लेकिन काफी संख्या में युवक व युवतियां ऐसे रहे जिन्हाेंने रीति-रिवाज नहीं किए। जब कोई अधिकारी पहुंचा तो फूल हाथ में ले लिए।
विज्ञापन

उन्हें सामान मिला, इसके बाद खाने के पैकट दिए गए। कुछ देर बैठने के बाद वह पंडाल से बाहर आ गए। जबकि पंडाल से फेरों के लिए घोषणा होती रही। डीडीओ प्रवीण कुमार राय,डीसी मनरेगा प्रभुदयाल, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें