फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में लटकी मिली युवती की लाश...मोबाइल चलाने पर भाई ने डांटा, फिर बहन ने किया ऐसा काम; मची चीत्कार

Sat, 12 Apr 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मोबाइल नहीं देने पर एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। भाई के डांटने पर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर के गांव बढ़ावली में एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता के अनुसार शनिवार की सुबह युवती भाई का फोन लेकर चलाने लगी, मना किया तो कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगाकर लटक गई। जब तक उसको नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 

गांव बढ़ावली निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बेटी प्रतीक्षा (19) शनिवार की सुबह सोकर उठी और बेटे का मोबाइल चलाने लगी। यह देखकर बेटे ने उसको डांट लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सब लोग अपने काम में लग गए और प्रतीक्षा कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो हम लोगों को कुछ शंका हुई। जिसके चलते जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। प्रतीक्षा को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

 

बताया कि दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी फंदे से लटक रही थी। यह देखकर चीख निकल गई। जिसे सुनकर घर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बेटी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बेटी पिछले साल 12वीं कक्षा में फेल हो गई थी और घर पर ही रहती थी।

 
विज्ञापन

बार-बार बयान बदल रहे परिजन
युवती की मौत को मामले में परिजन बार-बार बयान बदल रहे हैं। जिसके चलते पुलिस भी सही तरीके से जांच-पड़ताल नहीं कर पा रही है। बताया जा रहा है कि युवती कहीं और शादी करना चाहती थी, मगर परिजन किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता करने की बात कह रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती की कई दिन से परिजन के साथ कहासुनी भी हुई थी। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घर में शादी की बात के चलते युवती का विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें