फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार, प्रत्याशियों ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

Thu, 09 Feb 2017 11:46 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए एटा की चारों सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार की शाम प्रचार बंद हो गया। आखिरी दिन भाजपा, बसपा, लोकदल के प्रत्याशियों ने रोड शो किया। वहीं सपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया। रोड शो में भीड़ जुटने से हाईवे और अन्य सड़क, शहर की गलियों में जाम के हालात बने रहे।  
गुरुवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड के समर्थकों ने शहर में बैनर, झंडे और टोपी लगा कर रोड शो निकाला। इसमें धीरेंद्र सोलंकी, प्रदीप भामाशाह, रामसेवक पहलवान, विक्रांत माधौरिया, अग्रिम जैन मुकेश मिश्रा, बृजनंदन माहेश्वरी, सुशील गुप्ता, प्रजा पालन वर्मा मौजूद रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान ने समर्थकों के साथ रोड शो निकाला। इसमें जहीर अहमद, निराले सभासद, अदनान सिद्दीकी, गुड्डू संदली, अबरार कुरैशी, कामरान, सुनील सोलंकी, रामेश्वर प्रसाद पचौरी, संत कुमार, उमेश पुंडीर रहे। लोकदल प्रत्याशी एवं बागी विधायक आशीष यादव उर्फ आशू ने गांधी मार्केट से शक्ति प्रर्दशन किया। इसमें देवेंद्र यादव बंटी, विवेक जैन मोंटू, राम खिलाड़ी यादव, राम प्रकाश, विजय जैन, सत्यपाल यादव, हर सेवक यादव, संतसेवक यादव, उमेश गुप्ता मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने रोड शो निकालने के बजाय गांवों में जनसंपर्क किया। हालांकि अलीगंज से सपा के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने रोड शो निकाला। इसमें संदीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, असलम खां, इदरीश खां, सुबोध यादव, ओमकार सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर में प्रत्याशियों ने जुुलूस निकाला
 कसबे में भी विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा, बसपा, सपा प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्रपाल सिंह, प्रत्याशी संजीव दिवाकर और समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। बसपा प्रत्याशी मोहन सिंह हैपी ने समर्थन में वोट मांगे। सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन ने गुरुवार को जुलूस निकाल मतदाताओं से वोट मांगे। जुलूस मे समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर में जाम लगा रहा। भाजपा के जुलूस में विकास मित्तल, जगदीश वार्ष्णेय, सेजीव आईडिया, दिनेश बंसल, कैलाश मित्तल आदि मौजूद रहे। बसपा के जुलूस में निरंजन सिंह, बलवीर भास्कर, ओमप्रकाश दलित, दीपक बंसल, रहीस उस्मानी मौजूद रहे। सपा के जुलुस में ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र यादव, अर्जुन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें