फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के विवाद में पथराव-फायरिंग, एक घायल

Sun, 20 Jul 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। गांव नगरिया में बच्चों के विवाद में शनिवार को बवाल हो गया। पथराव के साथ ही लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए दोनों पक्ष से कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस को सूचना देने के बाद रविवार को फिर दोनों ओर से फायरिंग की गई।
विज्ञापन


धुमरी के पास नगरिया गांव में शनिवार शाम को बच्चों में विवाद हो गया। विवाद के तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। कोई कुछ समझ पाता कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पथराव के साथ ही फायरिंग भी की गई। इसमें एक पक्ष का अतुल घायल हुआ है। इसके भाई विजय ने लकी सहित आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस इसमें कार्रवाई करती इससे पहले रविवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। एक बार फिर दोनों पक्ष में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया। फायरिंग और पथराव की घटना सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी गई है। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि दो पक्षों का विवाद है। पूरे मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें