फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला डांडा में मंगलवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। इससे पीआरवी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा उपनिरीक्षक ने दर्ज कराया है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नगला डांडा निवासी विद्याराम बीडीसी सदस्य पद पर विजयी हुआ। पक्ष में मतदान न करने वाले नेम सिंह पक्ष के लोगों के साथ मंगलवार को विद्याराम की कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा और गोलियां चल गईं। सूचना पर पीआरवी गाड़ी लेकर पहुंची। पुलिस के सामने ही आरोपी एक वृद्ध की पिटाई करते रहे। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला कर पथराव किया गया। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हुई है। उपनिरीक्षक चरन सिंह ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दबिश देकर आरोपी अवनीश कुमार, राजवेश, कल्याण सिंह, विपिन कुमार, सतीश कुमार, रामलड़ैते, शैलेश, बृजेश कुमार, पुष्पेंद्र, साधू सिंह निवासीगण डांडा और जुगेंद्र सिंह व अनूप कुमार निवासी नगला टोड़ी को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट की घटना में अवनीश की तहरीर पर नेमसिंह, शैलेंद्र, पुष्पेंद्र और रामरहीस के खिलाफ और दूसरे पक्ष के सतीश कुमार की तहरीर पर विद्याराम, यादराम, गोपाल और अवनीश के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें