एटा। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने पर कंटेनमेंट जोन भी बढ़ गए हैं। कुल 575 ग्राम पंचायताें में से 463 में कंटेनमेंट जोन बनाए गए। वर्तमान में 258 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सबसे कम जोन अवागढ़ विकास खंड में बने हैं, यहां कोरोना संक्रमण के कम केस मिले हैं।
ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। पूर्व में बनाए गए 463 में से 203 कंटेनमेंट जोन को निष्क्रिय कर दिया गया है। सक्रिय 258 कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विकासखंड अवागढ़ क्षेत्र में सबसे कम केस हैं। जिसके चलते यहां कुल 19 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं विकासखंड जैथरा में सबसे अधिक 111 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसी तरह विकास खंड अलीगंज में 53, निधौलीकलां में 22, जलेसर में 106, मारहरा में 29, सकीट में 58 और शीतलपुर में 65 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।