फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चैसिस नंबर बदलकर बेची जा रही थी चोरी की बाइकें

Mon, 30 Sep 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। एंटी व्हीकल टीम और कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। ये लोग चैसिस नंबर बदलकर बाइकों को बेच देते थे।
विज्ञापन

सीओ कृष्णमुरारी दोहरे व कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने घटना का अनावरण किया है। सीओ ने बताया कि जलेसर-आगरा मार्ग स्थित सिया देवी काॅलेज के पास झाड़ियों से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 11 बाइकें बरामद की गई हैं। साथ ही नंबर गोदने के लिए 37 बिट, एक हथौड़ा भी बरामद किया गया है।
चोरी की मोटरसाइकिल के चैसिस नंबर बदलकर ये लोग बेच देते थे। अखलेश और शीलेष निवासी नगला गोकुल, गुड्डू उर्फ गुल्ला निवासी असरौली थाना देहात एटा, राकेश निवासी कुरामई थाना कासंगज व सुमित निवासी लोधीपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अखलेश, गुड्डू व शीलेष को गिरफ्तार किया गया। अखिलेश पर 11, गुड्डू पर 12 और शीलेष पर तीन मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन



एप पर दूसरे वाहनों के मिले नंबर
चोरी की बाइकों पर पुराने चैसिस नंबर गोदकर दूसरे नंबर बना दिए गए। ये नंबर अनुमान से बनाए गए। जब पुलिस ने इन बाइकों के चैसिस नंबर को एप के जरिए सर्च किया तो दूसरे वाहनों का विवरण खुलकर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें