फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर ही अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेट संघर्ष मोर्चा की बैठक कचहरी स्थित शिवदत्त उद्यान पार्क में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली चलो धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

 अलकेश भदौरिया, विजेंद्रपाल सिंह, मयंक तिवारी, शिवप्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र वीर सिंह, वैभव, विनय कुमार, नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश में चार लाख से अधिक अध्यापकों की जरूरत है। प्रदेश सरकार से इन मानकों की अनदेखी की जा रही है। राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में सरकार इन पदों को योग्य अभ्यर्थियों से नहीं भर रही है। तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन जंतर-मंतर मैदान में होगा।

लंबित एरियर को लेकर संकुल भवन पर धरना कल
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को शहीद पार्क में हुई। इसमें वेतन एरिअर, पंचायत चुनावों में ड्यूटी का बहिष्कार के साथ-साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश गुप्ता, कृपाल सिंह, मनोज यादव, अवधेश यादव, सुद्योतकर यादव ने कहा कि लंबित एरियर को लेकर मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सुनील चौहान, राष्ट्रदीप पचौरी ने कहा कि शिक्षामित्र पंचायत चुनावों में लगी ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। एसके राजपूत, राकेश कुशवाह, नीरज उपाध्याय आदि ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्र पांच अक्तूबर से दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षामित्र 20 बसों से रवाना होंगे। इस मौके पर विमला, राजकुमारी, हैप्पी चौहान, बृजेश कुमारी, सरिता राजपूत, सीमा उपाध्याय, ममता कुमारी, नीरज कुमारी, मंजीता, संजू तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें