फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रोडवेज और निजी बसों के चालक भिड़े

Sun, 27 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज और निजी बस चालक-परिचालकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले हुआ विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। वे रविवार को फिर आमने सामने आ गए। रोडवेज बस स्टैंड से सवारियां भरने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। हालांकि कुछ देर बाद मामला रफा-दफा हो गया, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या का कोई निदान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत कहें या निजी डग्गामार बस संचालकों की मनमानी।  रोडवेज बस स्टैंड से निजी बस चालक सवारियां भर कर ले जाते हैं। इनमें कुछ निजी बसों पर रोडवेज के रंग की है। ऐसे में गुमराह यात्री रोडवेज समझकर इनमें चढ़ जाते हैं। रविवार को भी सवारियों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर नोकझोंक हुई। रोडवेज अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
 
शिकायत मिलने पर एआरटीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों को लिखा गया है। रोडवेज कलर वाली प्राइवेट बसों को जल्द ही प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। -- संजीव यादव, एआरएम, एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें