फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आज से, 61108 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीआईओएस एमपी सिंह- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीएिडट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। सोमवार को दिनभर सीटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आदि तैयारियां की गईं। परीक्षा के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में इस बार 61108 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों में पहला पेपर हिंदी का होगा। कक्ष निरीक्षण के लिए 1358 माध्यमिक शिक्षकों के साथ 1400 परिषदीय शिक्षक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षाओं के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। केंद्रों की मॉनीटरिंग और औचक निरीक्षण के लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। 82 परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटकर चार सुपर, चार जोनल एवं 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। चार विभागीय सचल दल एवं एक पेट्रोलियम टीम केंद्रों पर छापा मारकर कार्रवाई करेगी। 62 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील केद्रों पर स्टेटिक तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं 72 परीक्षा केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नजर रखेंगे। परीक्षा कक्षों में दो-दो सीसीटीवी, वायस रिकार्डर के साथ वेब राउटर भी लगाए गए हैं।
62 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। प्रश्नपत्र खुलने से लेकर कापी सील होने तक ये केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए पेपर बैग व कापी बंडल पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ इनके हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन

------------
सर्वाधिक 13 संवेदनशील शीतलपुर में
जिले के सर्वाधिक 13 संवेदनशील परीक्षा केंद्र शीतलपुर ब्लॉक में हैं। जलेसर में दस, निधौली कलां में नौ, सकीट में आठ, अलीगंज-मारहरा में सात-सात, जैथरा के पांच एवं अवागढ़ के तीन परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
जिले में कुल बोर्ड परीक्षार्थी-61108
हाईस्कूल परीक्षार्थी-32455
इंटर परीक्षार्थी-28653
कुल परीक्षा केंद्र-82, राजकीय-सात, एडेड-49 एवं वित्तविहीन-26
अतिसंवेदनशील-32, संवेदनशील-30, सामान्य-20
------------
निषेधाज्ञा लागू, सीएस को मजिस्ट्रेट पावर
परीक्षा को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा के दौरान 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट, बुक स्टॉल बंद रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को मजिस्ट्रेट पावर मिल गई है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
------------
सभी केंद्रों पर फर्नीचर, रोशनी, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर एवं वेब राउटर की व्यवस्था है। सत्यापन भी करा लिया गया है। केंद्रों की मांग के अनुसार कक्ष निरीक्षक भेज दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर फर्स्टएड बॉक्स के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश हैं।
---एमपी सिंह, डीआईओएस
------------------------
कैलाश मंदिर पर बढ़े परीक्षार्थी
परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी भक्ति मोड़ में दिखाई दिए। शाम को श्री कैलाश महादेव मंदिर एवं हनुमान गढ़ी पर परीक्षार्थियों ने प्रसाद बांटकर, अच्छी परीक्षा की कामना की।
--------------
एक्सपर्ट की राय, बच्चों के भोजन और नींद का रखें ध्यान
एटा। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जहां परीक्षार्थियों पर दबाव बढ़ गया है। वहीं परिजनों को पढ़ाई के साथ इनके स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। विशेषज्ञ पढ़ाई के टिप्स के साथ अभिभावकों को भी बच्चों के भोजन, नींद एवं दिनचर्या पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं।
राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त जीआईसी की प्रवक्ता शिवानी यादव ने कहा कि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट बनाए रखें। अच्छी तैयारी के लिए बीते वर्षों के अनसॉल्वड पेपर्स हल करते रहना हितकर होगा। इससे जहां परीक्षा पैटर्न का पता चलता है। वहीं महत्वपूर्ण प्रश्न भी पता चलते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक संतोष यादव ने कहा कि परीक्षा के दिनों में बच्चों के खान-पान पर अभिभावक विशेष ध्यान दें। गरिष्ठ भोजन की अपेक्षा पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करें। ताकि परीक्षार्थी इन दिनों स्वस्थ एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहें।
जनता इंटर कॉलेज पिलुआ के शिक्षक विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि पहले दिन की परीक्षा शांति से तनाव मुक्त होकर दें। इसके अलावा बाकी परीक्षा के लिए रिवीजन करें, लिखकर याद करना अधिक प्रभावी रहता है। एमजीएम इंका जलेसर के प्रवक्ता राजकुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के दिनों सात घंटे की पर्याप्त नींद जरुरी है। रातभर जागने से ताजगी नहीं रहती वरन तनाव बढ़ता है। परीक्षा के दिनों में तनाव घातक होता है।
आरएलसीएस इंटर कॉलेज, एटा के शिक्षक पंकज सोलंकी ने बताया कि परीक्षार्थी संतुलित भोजन के साथ फल एवं सूखे मेवा भी लें। जूस आदि का सेवन भी ठीक रहता है। बदलते मौसम को लेकर भी सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें