कस्बा सरावल में देवी जागरण का आयोजन गली चक्की मैन मार्केट में कराया गया। प्रेम जागरण मंडल के कलाकारों द्वारा माता की भेंट गाई गईं।
जागरण का शुभारंभ अलीगढ़ के गायक एसके शर्मा द्वारा गुरु आह्वान, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुरादाबाद की कलाकार संगीता अरोरा ने बेटियां क्यों पराई हैं, सारा फागुन चलाया गया आदि भजनों को गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा चौहान ने कहा कि मेरी मईया की चर्चा गली मोहल्ले बल्ले बल्ले..., मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूगी। संचालन कर रहे प्रेम सिंह राणा ने मईया तेरे भरोसे मेरा परिवार है भजन प्रस्तुत किया।
आगरा के कलाकार दीपक छबीला द्वारा माता दुर्गा, शिव पार्वती, काली माता आदि की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गईं। माता के भजनों पर भक्तजन जमकर थिरके। जागरण के अंत में हलवा चना का प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर आकाश गुप्ता, वरुण गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, विनय वर्मा, पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता मौजूद थे।