स्टेडियम में प्रदर्शनी के फटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय लेते एसएसपी सुनील कुमार व अ
- फोटो : ETAH
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। कहा कि खेल से शरीर व मन स्वस्थ एवं अनुशासित होता है। आनंद यादव ने जिले में फुटबॉल को प्रेात्साहन के लिए आयोजक राजीव यादव बॉबी, देवेंद्र यादव बंटी एवं संजीव यादव एआरएम के प्रयासों की सराहना की। साथ ही जिला फुटबॉल संघ को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव बॉबी ने कहा कि संघ जनपदीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रशिक्षण शिविर चला रहा है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगा। संघ ने अतिथियों को बुके एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। स्टेडियम ए व कासगंज टीम के मध्य हुए पहले मैच के 21वें मिनट पर स्टेडियम टीम के सुमित ने कॉर्नर को गोल में बदल दिया। हॉफ के 35वें मिनट पर कासगंज के राजीव दास ने गोल कर बराबरी कर ली। कासगंज ने एक और गोल कर बढ़त बना ली। और 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार जताया। उपस्थित लोगों में जिला खेल अधिकारी सिराजुद्दीन, नरेंद्र यादव, संजीव यादव एआरएम, गौतम सिंह चेयरमैन, मनेाज यादव, नेम सिंह चौहान, राजीव वर्मा, देवेंद्र यादव, सत्येेंद्र यादव आदि प्रमुख हैं। संचालन अनिल शर्मा टिल्लू ने किया।