फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से होता है कौशल विकास-गिरि

विज्ञापन
एसके कालेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जनपदीय अंर्तमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में एसके कॉलेज एवं जनता महाविद्यालय परसोंन का दबदबा रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता में जिले के दो दर्जन से अधिक डीएलएड कॉलेज ने प्रतिभाग किया। दौड़ में पूजा और अमित ने जीत का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

एसके कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपशिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि प्रतियोगिता केवल हार जीत के लिए नहीं होती है। बल्कि यह कौशल विकसित करने का एक अवसर है। विजेताओं को मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। उप प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह यादव एवं डॉ. चिंतामणि वशिष्ठ ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विजय प्रकाश यादव, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, दिनेश यादव, संजय शर्मा, डॉ. हरिविलास सिंह, मनोज शर्मा, रामकुमार, हरवेंद्र सिंह, गजराज सिंह, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
यह रहे विजेता
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, नेहा द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, रंजीता द्वितीय, गोला फेंक में रश्मि प्रथम, रेनू यादव द्वितीय व अदिति शर्मा तृतीय रहीं। योगाभ्यास में इला अरविंद प्रथम व अलका राजपूत द्वितीय रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने प्रथम, योगेश कुमार ने द्वितीय व अंशुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सुरजीत प्रथम, अंकित यादव द्वितीय एवं वीरभान सिंह तृतीय रहे।1500 मीटर दौड़ में अंकित यादव प्रथम, सुमित द्वितीय एवं नीरज तृतीय रहे। गोलाफेंक में पंकज कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय एवं अंशुल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें