फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से आधा दर्जन मकानों में आग

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
एटा, अमर उजाला
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से आधा दर्जन मकानों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम राजा रिजोला में शुक्रवार दोपहर चूल्हे से उठी चिंगारी से गांव के आधा दर्जन मकानों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग को बुझाया। लेकिन तब तक मकान में रखा समान जल गया। 
विज्ञापन

गांव में रामसनेही के यहां भोजन पक रहा था। तभी चूल्हे की चिंगारी उठकर छप्पर तक पहुंच गई। जिससे छप्पर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रुप ले लिया। आग की चपेट में उनके पड़ोसी रामदास, महावीर, पप्पू, सुरेश, अतर सिंह के मकान भी जल गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास किए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक उनके मकान में रखा गल्ला, कपड़ा, चारपाई आदि जल गया। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें