फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्कूल चलो’ के नारे से गूंजने लगी गांव की गलियां

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
एटा, अमर उजाला
विज्ञापन
‘स्कूल चलो’ के नारे से गूंजने लगी गांव की गलियां - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो
विज्ञापन
 नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही गांव की गलियां में ‘स्कूल चलो’ के नारे से गूंजने लगी। शिक्षा विभाग ने शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है।  शुक्रवार को रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। वहीं जिला मुख्यालय पर छह अप्रैल को आयोजित होने वाली रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


नये शिक्षा सत्र का शुक्रवार को पहला दिन रहा। विद्यालयों में आगामी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। पूरे अप्रैल माह में ‘स्कूल चलो’ रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत रैली निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन विद्यालयों में जो बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को पहुंचे उनको साथ में लेकर गांव की गलियों में रैली का आयोजन किया गया। ग्राम फतेहपुर कलां प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो रैली का आयोजन किया। संकुल प्रभारी राजवीर सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सुशील भारद्वाज, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर छह अप्रैल को स्कूल चलो रैली का आयोजन होगा। इस संबंध में चार अप्रैल को राम स्वरूप बिड़ला चमेली देवी स्कूल में सुबह 11 बजे से बैठक का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें