फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर से बनेगी सपा की सरकारी: रामेश्वर

Sat, 20 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा सरकार ने जो वायदे चुनाव के दौरान किए थे वह लगभग पूरे हो रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा की सरकार पूर्ण बहुमत में आएगी। उक्त बातें विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने ग्राम देवतरियां में अपने स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह चार साल में विकास कार्य किए हैं तथा बेरोजगारों को नौकरी दी है, वह अभी तक किसी अन्य सरकारों ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग केवल आरोप लगा सकते हैं। पंचायत चुनाव तथा विधानपरिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी भारी तादाद में जीते हैं। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव तथा युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रधान राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। हरिकेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राकेश फौजी, राजेश फौजी, राम बहादुर सिंह, मुनीश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें