फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीड़ित परिवार को सपा सांसद ने सौंपा एक लाख का चेक

Tue, 02 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पीडित परिवार को चेक सौंपते सपा सांसद देवेश शाक्य व पदा​​धिकारी-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
एटा। सपा सांसद मंगलवार को मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव आलमपुर में पहुंचे। यहां 15 मई को हुई 10 वर्षीय बालक अनुज की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

15 मई को थाना मिरहची के गांव आलमपुर में सुनील नायक के बेटे अनुज की आम के बाग में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उस समय सपा का एक प्रतिनिधि मंडल गांव आलमपुर पहुंचा था। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया था। सपा सांसद देवेश शाक्य ने पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को गांव पहुंचकर अब एक लाख रुपये का चेक दिया।
जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहल पर पहली किस्त के बाद परिवार की मदद के लिए दूसरी किस्त भेजी गई है। पार्टी की ओर से परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र नायक, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रजापति सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें