एटा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामलों में विवेचना के दौरान नावली निवासी सीटू उर्फ मनोज और महामई निवासी विशेष के नाम सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लोगों के मोबाइल चोरी करने के बाद फोन में यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी करते थे। अलग-अलग खातों में रुपये डलवाते थे। इनसे पास से 800 रुपये और चोरी के आठ एंड्रॉयड मोबाइल मिले हैं। संवाद