फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सपा प्रत्याशी राजकिशोर ने किया नामांकन

Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत सपा प्रत्याशी राजकिशोर ने नामांकन किया। समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी ने आरओ/डीएम निधि केसरवानी और एआरओ/एडीएम वित्त राजेंद्र कुमार के समक्ष तीन सेटों में नामांकन दाखिल किए।मात्र एक नामांकन होने के कारण इनका निर्वाचन निर्विरोध माना जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राजकिशोर द्वारा किए गए पहले नामांकन के सेट में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव प्रस्तावक और विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र प्रमोद यादव अनुमोदक हैं। दूसरे सेट में राजेश्वरी प्रस्तावक और सरला देवी अनुमोदक हैं। तीसरे में कृपाल सिंह प्रस्तावक और कमलेश अनुमोदक हैं। बता दें कि जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सपा समर्थित राजकिशोर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव समर्थित प्रत्याशी हैं। नामांकन के दौरान सपा के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, अमित गौरव यादव, सीटू यादव आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें