फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लंबी कूद में सोनू कुमार, दौड़ में सुमित रहे अव्वल

Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में शनिवार को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एटा व कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित दौड़, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंडर-23 बालक वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में सोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सुमित यादव अव्वल रहे। इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग में जैवलिन थ्रो में अंशू और शॉटपुट में विराट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में वर्षा यादव ने बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में गौरव कुमार अव्वल रहे। अंडर-16 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवकांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विनय और 200 मीटर दौड़ में रंजीत ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में सिद्धि ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग की लंबी कूद में अमन ने बाजी मारी।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव, सीए प्रतीक आमोरिया और एसोसिएशन के सचिव विक्रांत यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में संजय यादव, रक्षपाल यादव, अमन यादव, अनुपम शर्मा, अशोक, रवि यादव, रवि कुमार, रंजीत यादव, सुमन, विजयवीर सिंह और सीपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें