फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माचिस मांगने पर कुछ लोगों ने ट्रक चालक और क्लीनर को पीटा

विज्ञापन
जैक व ईंट पत्थर मारकर तोड़ा गया ट्रक का शीशा। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। शहर में शिकोहाबाद मार्ग पर रविवार की देर रात एक ट्रक के क्लीनर ने पास खड़े सिगरेट पी रहे युवकों से माचिस मांगी। इस बात से नाराज होकर उन लोगों ने क्लीनर और इसके बाद चालक को पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


गांव ताबेपुर थाना रिजोर निवासी चालक पुष्पेंद्र कुमार ने पुलिस टीम को बताया कि ट्रक को शिकोहाबाद मार्ग खड़ा करके क्लीनर के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी समय ट्रक की खिड़की के पास आकर दो बाइक सवार युवक बीयर और सिगरेट पीने लगे। क्लीनर ने बीड़ी जलाने के लिए जब इन युवकों से माचिस मांगी तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाइक से उतरकर उसको पीटना शुरू कर दिया।

जब वह उसको बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने फोन कॉल करके 2 और लड़के बुला लिए। इसके बाद जानलेवा हमला कर दिया। ईंट-पत्थर व जैक मारकर ट्रक के सामने व केबिन के शीशे तोड़ दिए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें