फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद प्रसूता के पेट में छूटा कपड़ा, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छूट गया। तबियत बिगड़ने पर प्रसूता को आगरा रेफर कर दिया गया। यहां नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता के पेट से कपड़ा निकाला गया। इसी को लेकर प्रसूता के पति ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर इलाज में खर्च हुए रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव गदनपुर निवासी संदीप कुमार ने सीएमओ को एक प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया जिला अस्पताल महिला में 31 दिसंबर को प्रीती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया। यहां डॉ. निधि गुप्ता ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी को आगरा रेफर कर दिया गया। यहां जांच कराने पर पता चला पत्नी के पेट में कपड़ा छूट गया
है। इसके चलते पत्नी का दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। इससे उसे आर्थिक हानि हुई है। पीड़ित ने लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इलाज में खर्च हुए रुपये दिलाने की बात कही है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी उसके बाद कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

31 दिसंबर को जिस महिला का ऑपरेशन किया गया। उस समय पुरुष अस्पताल के सीएमएस सहित मैं भी वहीं मौजूद था। इसके अलावा अन्य चिकित्सक की देखरेख में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, यहां उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहीं उन्होंने स्वयं आगरा के चिकित्सकों को बताया गया कि प्रसूता के पेट में कपड़ा है, लेकिन परिजन फिर भी वहां नहीं ले और किसी अन्य नर्सिंग होम में लेकर चले गए। यहां उसका ऑपरेशन करा दिया।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें