फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के गेट पर महिला को हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस से उतरते समय महिला का प्रसव हो गया। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कुरावली (मैनपुरी) निवासी 22 वर्षीय आरती को दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा हुई। इस पर आरती का पति पिंकू उसे लेकर फिरोजाबाद के एक नर्सिंग होम में पहुंचा। यहां नर्सिंग होम में उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा गर्भ में नवजात के मरने की जानकारी उसे दी गई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसे बाहर निकालने की बात कही। मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस दौरान पिंकू की एटा निवासी रिश्तेदार से बात हुई। यहां पत्नी को एटा महिला अस्पताल में लाने को कहा गया। पिंकू प्राईवेट एंबुलेस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां गर्भवती के एंबुलेंस से उतरते समय प्रसव फर्श पर हो गया। अस्पताल के गेट पर प्रसव होने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया। इस दौरान जिला अस्पताल से प्रसूता को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रसूता की हालत ठीक है।
प्रसूता के परिजनों को जानकारी थी कि गर्भ में मृत नवजात है। वह उसे अस्पताल लेकर आ रहे थे। यहां पुरुष अस्पताल के गेट पर महिला को प्रसव हुआ है। महिला अस्पताल में है और पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें