फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के घर से लाखों की चोरी

Mon, 01 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला कछियाना में रविवार रात चोरों ने सैनिक के घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवर और कैश चोरी कर लिया। सैनिक के पिता ने किराएदार परिवार पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं किराएदार महिला ने तमंचे के बल पर डकैती डालने की बात कही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बागवाला थाना अंतर्गत लभेंटा निवासी दीपचंद का पुत्र सेना में नौकरी करता है। उसका मकान कछियाना मोहल्ले में हैं। मकान में बिछिया निवासी सोबरन सपरिवार किराए पर रहता है। किराएदार सोबरन की पत्नी के अनुसार सोमवार अल-सुबह आठ बदमाश तमंचा के बल पर घर में घुस आए। पहले बदमाशों ने उसके घर से लाखों के जेवर और कैश लूटे। तत्पश्चात मकान मालिक के घर का ताला तोड़ कर चोरी की। सूचना पर पहुंचे सैनिक के पिता दीपचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में किराएदार सोबरन सिंह पर लाखों के सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपये कैश चोरी का आरोप लगाया हे। पुलिस ने तहरीर देने पहुंचे किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सैनिक पिता ने जिस किराएदार परिवार पर चोरी का आरोप लगाया है उसी परिवार के किराए पर रहते एक बार आवास विकास में चोरी हो चुकी है। हालांकि किराएदार चोरी की वारदात में शामिल होने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें