फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हेमामालिनी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे एसएम नईम

Fri, 29 Mar 2024 09:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील के अंतर्गत कस्बा सराय अगहत के रहने वाले डॉ. एसएम नईम फिल्मी अदाकारा और राजनीतिक हेमामालिनी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। संगठन द्वारा चुनाव के लिए उन्हें मथुरा का प्रवासी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वाशित अली ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख डॉ. एसएम नईम को मथुरा से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री हेमामालिनी के चुनाव की कमान संभालने के लिए मथुरा का प्रवासी बनाया है। डॉ. नईम सराय अगहत के रहने वाले हैं। यह जिम्मेदारी मिलने पर वह खुश हैं। कहा कि गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
1993 में भाजपा का सदस्य बनने के बाद से आज तक पार्टी हित में कार्य कर रहा हूं। जिस जिम्मेदारी को मुझे सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी को जिताने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें