फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली से महसूस हुए भूकंप के झटके

Mon, 26 Oct 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शहर में भूकंप के मामूली से झटके महसूस किए गए। जबकि ग्रामीण व देहात इलाकों से भूकंप के झटके लगने जैसी कोई सूचना नहीं है। वहीं अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने की खबर पर लोग घरों व दुकानों से निकलकर बाहर आ गए और एक-दूसरे से इसकी जानकारी लेते रहे। जबकि पूर्व में आए भूकंप से थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ था। बता दें कि पिछली बार भी 25 व 26 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन

दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सोमवार की दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटके जिले में भी चर्चा का विषय बने रहे। भूकंप के झटकों की खबर सुनते ही लोग घरों व कांप्लेक्स से बाहर निकल आए। इसके अलावा सोशल साइट पर भी भूकंप के झटकों की खबर चल पड़ी। इसके चलते लोग एक दूसरे से भूकंप के झटकों की जानकारी लेते हुए दिखाई दिए। हालांकि शहर में कहीं भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस नहीं किए। हल्के से झटके महसूस हुए, वहीं बहुत से लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ।
दूसरे लोगों के मुंह से व टीवी पर देखकर उन्हें इसकी जानकारी हुई। शहर के अलीगंज रोड, कचहरी, कलक्ट्रेट आदि स्थानों पर लोग सड़कों पर दिखाई दिए और कोई बड़ी हानि न होने पर भगवान का शुक्रिया अदा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बता दें कि गत 25 अप्रैल को आए भूकंप के झटकों से जनपद दहल उठा था। कार्यालयों, विद्यालयों में हड़कंप मच गया था। होटल एवं अन्य बहुमंजिला इमारतों में बैठे लोग घबरा गए थे। दोपहर 11.42 बजे से 12.19 बजे के मध्य 37 मिनट के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। यह झटके एक से डेढ़ सेकंड तक महसूस किए गए थे। कचहरी स्थित बार कार्यालय की बिल्डिंग, पीपल अड्डा स्थित एक मकान की दीवार में दरारें आ गईं थीं। दूसरे दिन फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर को 12 बजकर 43 मिनट पर आए भूकंप के झटके पांच से छह सेकंड तक महसूस किए गए थे। गांव वाहनपुर में पोलियो की दवा पीकर लौट रही बालिका लक्ष्मी के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें