एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड पर स्थित नगला प्रेमी में 19 जनवरी को चार लोगों की ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मृतक गंगा सिंह के बेटे कमल सिंह को आरोपी बनाया है। एसआईटी ने कमल सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है और साक्ष्य पूरे होने पर चार्जशीट लगाने की बात कही है। एसआईटी प्रभारी सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि हम लगातार इस मामले को मॉनिटरिंग करते हुए साक्ष्य संकलन कर रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में कमल सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और उसके बाद अन्य साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं। सारी चीज सही होने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बच्चों के दर्ज किए गए बयान
आरोपी कमल सिंह के जीजा बालिस्टर सिंह के पास दोनों बच्चे समय रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक कोबरा पुलिस पहुंची और बच्चों के बयान लिखकर ले गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से भी मुलाकात की और बच्चों की आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है।