कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर प्रदर्शन करते आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
एटा। कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर सोमवार को आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने धरना देते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव जीकेआरएस राजपूत ने वन विभाग में तैनात दिव्यांग स्टेनो की पिटाई और प्राथमिकी दर्ज कराने पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जीकेआरएस राजपूत ने कहा कि डीएफओ कार्यालय में कार्यरत दिव्यांग स्टेनो पुष्पेंद्र कुमार को विभाग के कुछ कर्मचारियों ने पीटा। उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय घोटाले में सहयोग न करने पर पुष्पेंद्र को धमकियां दी जा रही हैं। दिव्यांगों ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। धरना देने वालों में छविनाथ, लोकेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, त्रिभुवननाथ सिंह, वीरपाल, शैलेश, रामश्री, राजेश्वरी देवी, मीना, पूरनवती, सुनीता देवी भी रहीं।