फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन आपके लिए 80 लाख का गिफ्ट भेजा है..बताकर ठगे 1.25 लाख रुपये

Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना साइबर क्राइम में संजय कुमार निवासी नगला शीतल थाना कोतवाली देहात ने जुबैर व तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जुबैर ने फोन पर मेरी पत्नी को गिफ्ट भेजने की कहकर बहन बनाया और 8 बार में 1.25 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से ठग लिए।
विज्ञापन

गांव नगला शीतल निवासी संजय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह किसान है। 3 अक्तूबर 2024 को पत्नी नीतू के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ब्रिटेन में रहने वाला बिजनेसमैन जुबैर बताया। कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है, मैं आपको बहन मानता हूं। मेरी पत्नी ने आपके लिए ब्रिटेन से गिफ्ट भेजा है, हमारे यहां डॉलर चलता है। गिफ्ट में आपके लिए दो सोने के हार, एक आईफोन, दो अंगूठी व अन्य आभूषण भेजे हैं। जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। गिफ्ट के कुछ फोटो भी उस व्यक्ति ने पत्नी के फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे।
उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को एक अन्य नंबर से पत्नी के पास फोन आया और कहा कि मैं कस्टम अधिकारी बोल रहा हूं। आपका एक पार्सल आया है जिसका 10000 रुपये टैक्स है। पत्नी ने झांसे में आकर यूपीआई के माध्यम से रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर से फोन आया और उसने कहा अन्य चार्ज भी लगेंगे। कुल मिलाकर गिफ्ट के लालच में पत्नी ने 8 बार में 125000 रुपये यूपीआई के माध्यम से बताए गए खाते में डाल दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पत्नी ने घटना के बारे में मुझे बताया तो मैंने उस नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम तसलीम बताया और जल्दी पैसे वापस करने की बात कही। लेकिन, आज तक कोई पैसा वापस नहीं किया है। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें