फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राखी बांधने मायके आ रही थी बहन... रास्ते से यूं खींच ले गई मौत, सपना रह गया अधूरा; मची चीख पुकार

Mon, 19 Aug 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके आ रही थी। रास्ते से उसे मौत अपने साथ खींच ले गई। उसका भाई को राखी बांधने का सपना अधूरा रह गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बाइकों की भिड़ंत में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर भाई के साथ मायके आ रही थी। लेकिन, भाई को राखी बांधने से पहले ही दुनिया छोड़ गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। हादसा रिजोर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के पास हुआ।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ही कन्हौली गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह बहन सरोज देवी (50) को लेने ससुराल गौसपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद गए थे। बहन को लिवाकर बाइक से गांव लौट रहा था। सलेमपुर गांव के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर मार दी। 

हादसे में बहन सरोज उछलकर नीचे गिर गई। उसका सिर सड़क में जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।\
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें:- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें